गढ़वा : जिला कृषि विभाग द्वारा चलने वाले दो दिवसीय संगोष्ठी कार्यक्रम का आज गढ़वा डीडीसी सत्येंद्र नारायण उपाध्याय ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इसके बाद कृषि विभाग के निर्देश पर लगाए गए विभिन्न 23 स्टाल का डीडीसी ने निरीक्षण किया।
इस मौके पर डीडीसी ने कहा कि हमारा गढ़वा जिला कृषि प्रधान जिला है। यहाँ कृषि ही एक मात्र लोगों की आमदानी का स्रोत है। हमारे जिले के पदाधिकारी और कर्मचारियों को चाहिए की जिले में सभी योजनाओं का प्रचार प्रसार हो औऱ अधिक से अधिक लोग इसका लाभ लें कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कृषि पदाधिकारी लक्ष्मण उरांव ने की जबकि मंच संचालन अरुण पांडेय ने किया।
कार्यक्रम में कॉंग्रेस जिला अध्यक्ष अरबिंद तूफानी, अलख निरंजन चौबे, झामुमो जिला सचिव मनोज ठाकुर सहित अन्य लोग उपस्थित थे।