गढ़वा: रंका गढ़वा मार्ग पर दौनादाग गांव के समीप दुबे लाइन होटल के पास टेंपो और मोटरसाइकिल भिड़ंत में एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया है घटना के बाद राहगीरों ने तत्काल जख्मी ब्यक्ति को रंका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भेजा जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के पश्चात गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया है। इस बाबत मिली जानकारी के अनुसार खरडीहा गांव के लक्ष्मी बांध टोला निवासी उदय पांडेय अपनी मोटरसाइकिल से रंका बाजार की तरफ आ रहे थे वहीं रंका बाजार से एक टेंपो काफी तेज रफ्तार में गढ़वा की तरफ जा रहा था कि अचानक टेम्पो असंतुलित होकर सामने से आ रहे मोटरसाइकिल में जोरदार धक्का मार दिया जिससे मोटर साईकल का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया वहीं मोटर साइकिल चालक रंका थाना क्षेत्र के खरडीहा गांव के लक्ष्मी बांध टोला निवासी उदय पांडेय के चेहरे सिर व दाहिना पैर जख्मी हो गया बाद में राहगीरों ने घटना के तत्काल बाद पुलिस को सूचना देने के बाद जख्मी को ईलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया जहां प्राथमिक उपचार के पश्चात उसकी गंभीर स्थिति देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल में रेफर कर दिया जहां जख्मी की स्थिति गंभीर बताई जाती है।