whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27215855
Loading...


लुट का मिसाल, पुआल रखने के काम आ रहा है लाखों का जलमीनार

location_on गढ़वा access_time 03-Mar-21, 10:23 AM visibility 679
Share



लुट का मिसाल, पुआल रखने के काम आ रहा है लाखों का जलमीनार


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : सदर प्रखंड में इन दिनों योजनाओं की लूट पड़ी हुई है। हम गढ़वा सदर प्रखंड के उस प्रखंड की बात कर रहे हैं, जो गढ़वा जिला मुख्यालय शहरी क्षेत्र नगर पंचायत से सटा हुआ है। वह पंचायत जाटा पंचायत के अंतर्गत तेनार गांव में आता है। जिस गांव में तकरीबन 1000 से 1500 ग्रामीण अपना गुजर बसर माटी के बर्तन व मजदूरी कर करते हैं। उन्हें सरकार की योजनाओं का सीधा सीधा लाभ तो नहीं मिल पाता, किंतु कुछ योजनाओं का लाभ उठाना भी चाहते हैं तो वह बिचौलियों द्वारा ऐसे उपयोग में लाने का कार्य की जाती है जो साल 2 साल नहीं वह 5 से 6 महीने के अंदर ही खराब हो जाता है। जिसके बाद ना तो उसकी कोई सुध लेता है और ना ही उस पर कोई विचार करता है। हम अब बता दें कि हर प्रखंड में लोगों की प्यास बुझाने के लिए सरकार के महत्वपूर्ण योजना जलमीनार के द्वारा लोगों को नल की जल सुविधा मुहैया कराने के उद्देश्य से लाखों रुपए की जलमीनार का निर्माण कराया गया था किंतु आप यह देखकर सोच सकते हैं कि वह कितने हद तक उपयोगी योजना है।
मैं ऐसा इसलिए बता रहा हूं कि जलमीनार का निर्माण सरकार के दिशा निर्देशानुसार पुराने चापाकल के बोर में ही सोलर पंप लगाकर एक टैंक बैठाया जाता था, जिससे लोगों को 24 घंटा बिजली ना रहने के बाद भी पानी मिलती थी। किंतु आज जब वह खराब पड़ी है तो लोग उसे पानी पीने की जगह नहीं उस जगह को पुआल रखने व जलावन के गौठे रखने का स्थान बना दिए हैं जो सरकार की लाखों रुपए की योजना पर सरासर पानी फेरने की बात है। बहरहाल ना तो इसकी सुध प्रखंड के मुखिया को है और ना ही प्रखंड विकास पदाधिकारी को।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play