रमना : नव पदस्थापित सीओ संजीव कुमार भारती ने मंगलवार के अपराह्न अंचल कार्यालय का पूर्ण प्रभार बीडीओ हुलास महतो से लिया। इसके पहले बीडीओ हुलास महतो ने अपने कार्यालय कक्ष में संजीव कुमार भारती का स्वागत पुष्पगुच्छ देकर किया। इसके पश्चात संजीव कुमार भारती ने अंचल कर्मियों का परिचय प्राप्त किया।
विदित हो कि 14 वर्षों के बाद रमना अंचल कार्यालय में सीओ का पदस्थापन किया गया है। अक्टूबर 2006 से लगातार रमना अंचल कार्यालय प्रभार के भरोसे चलते रहा। संजीव कुमार भारती ने कहा कि जमीन और राजस्व से जुड़े लंबित मामलों का निष्पादन प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। जरूरतमंद लोग बेशक अपने आवश्यक काम को संपन्न कराने के लिए कार्यालय पहुंचे।
मौके पर सीआई सुशील कुमार तिवारी, नाजीर रामानुज शुक्ल, अंचल प्रधान सहायक आनंद खलको, राजस्व कर्मचारी दिवकार सिंह, सीताराम बड़ाईक, अंचल अमीन योगेन्द्र कुमार, अशोक कुमार, मोहन कुमार सहित कई लोग मौजूद थे।