whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27218382
Loading...


जनता दरबार में पहुंचे फरियादी ने 2 किलोमीटर से पानी लाने की मजबुरी बताते हुए की चापाकल की मांग

location_on गढ़वा access_time 02-Mar-21, 06:55 PM visibility 648
Share



जनता दरबार में पहुंचे फरियादी ने 2 किलोमीटर से पानी लाने की मजबुरी बताते हुए की चापाकल की मांग


गढ़वा check_circle
संवाददाता



उपायुक्त के कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता दरबार का आयोजन फरियादियों ने उपायुक्त से साझा की अपनी समस्याएं जनता दरबार में कुल 22 आवेदन आए... जिन्हें निष्पादन के लिए संबंधित पदाधिकारियों को किया गया अग्रसारित गढ़वा : उपायुक्त, राजेश कुमार पाठक के कार्यालय प्रकोष्ठ में प्रत्येक मंगलवार व शुक्रवार को जनता दरबार का आयोजन किया जाता है; उसी के निमित्त आज उपायुक्त ने समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन किया। इसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखते हुए समाधान की गुहार लगाई। सर्वप्रथम जनता दरबार में ग्राम पंचायत- ओबरा, प्रखंड- गढ़वा निवासी पूजा देवी, संजय कुमार परहिया, चंदन कुमार व कुंती देवी समेत अन्य ग्रामीणों ने संयुक्त रुप से आवेदन देकर उपायुक्त से अपनी समस्या बताते हुए कहा कि हम ग्राम वासियों को पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है।
पानी की व्यवस्था को लेकर हमें आसपास के चापाकल और कुआं से पानी लाना पड़ता है जो कि घर से तकरीबन 2 किलोमीटर दूर है। ऐसे में उन्होंने उपायुक्त से उक्त क्षेत्र अंतर्गत खाता नंबर- 8 तथा प्लॉट नंबर- 220 में चापाकल गड़वाने को लेकर आग्रह किया। जनता दरबार में अगली फरियादी सकीला बीबी, पति स्वर्गीय शहाबुद्दीन अंसारी ग्राम- नौनाबार, पंचायत- कांडी ने उपायुक्त को अपनी समस्या से अवगत कराते हुए कहा कि मैंने 7 फरवरी 2020 को पेंशन स्वीकृत करने के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी कांडी को आवेदन दिया था लेकिन अभी तक प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा विधवा पेंशन स्वीकृत नहीं किया गया है। उक्त संदर्भ में उनसे पूछने पर यह कह कर कि आपका काम हो गया है मुझे वापस भेज दिया जाता है परंतु इंटरनेट के माध्यम से पता करवाने पर यह पाया जाता है कि अब तक इस आवेदन को पोर्टल पर अपलोड नहीं किया गया है।
ऐसे में उन्होंने उपायुक्त से अपनी समस्या के समाधान करने का अनुरोध किया। जनता दरबार में अगले फरियादी ग्राम/ पोस्ट- जरही, थाना/ प्रखंड- डंडई निवासी दिवाकर कुमार पांडेय ने कहा कि मेरी मां भानुमति कुंवर के नाम से प्रधानमंत्री आवास हमें मिला है जिसकी पहली राशि 25 अगस्त 2020 को भुगतान किया गया था लेकिन दूसरी किस्त में परेशानी के कारण मैं उपायुक्त से मिला जिसके बाद दिनांक 17 दिसंबर 2020 को पुनः जिले के अधिकारियों के द्वारा आवास की जांच की गई और जांच में मुझे यह बताया गया कि आपकी राशि का भुगतान कर दिया जाएगा। अब काफी समय बीत चुका है लेकिन अब तक राशि का भुगतान नहीं किया गया है जिसके चलते मैं और मेरी मां कर्ज से परेशान हैं। ऐसे में उन्होंने जनता दरबार में उक्त समस्या के समाधान का अनुरोध उपायुक्त से किया।
जनता दरबार में अगला आवेदन धर्म रक्षा वाहिनी के रमेश कुमार दीपक समेत अन्य 58 लोगों के द्वारा संयुक्त रूप से आवेदन देकर उपायुक्त से दिनांक 20 फरवरी 2021 को समाहरणालय गढ़वा के समक्ष आयोजित एक दिवसीय धरना कार्यक्रम से धर्म रक्षा वाहिनी ने निम्नलिखित मांगों पर तत्क्षण परिणामयुक्त कार्रवाई का अनुरोध किया; 1-श्री कृष्ण गौशाला सोनपुरवा के नव पंजीकृत सदस्यों के सदस्यता का मान्यता प्रदान कर गौशाला समिति के पदाधिकारियों के निर्वाचन हेतु अनुमंडल पदाधिकारी गढ़वा को निर्देशित किया जाए ताकि गौशाला का द्रुत गति से विकास संभव हो सके। 2-उंचरी अवस्थित शमशान घाट की भूमि का अवैध रूप से नामांतरण व जमाबंदी को तत्काल प्रभाव से निरस्त करते हुए उक्त भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया जाए।
3-उंचरी कर्बल्लाह की भूमि जो सरकारी भूमि है उस पर अवैध ढंग से कराए गए चाहर दीवारी निर्माण को हटाते हुए कथित भूमि का उपयोग सरकार के द्वारा लोक हित में संचालित किए जा रहे योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु किया जाए ताकि इसका लाभ समान रूप से नागरिकों को प्राप्त हो सके। 4-गढ़वा जिले में गौ-वध को बंद कराते हुए गौवंशीय पशुओं के मांस की दुकानों को संचालित करने वाले दोषियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्यवाही की जाए। 5-गढ़वा नगरीय क्षेत्र अंतर्गत संचालित हो रहे मांस, अंडा आदि की दुकानों के लिए नगर सीमा क्षेत्र से बाहर सघन जनसंख्या से दूर एक निश्चित स्थान निर्धारित किया जाए। जनता दरबार में इसके अलावा भूमि विवाद से संबंधित मामले, निलंबन अवधि से पूर्व एवं उपरांत वेतन नहीं मिलने, भूमि सीमांकन कराने, मांग पंजी की जांच करने, अंबेडकर आवास मुहैया कराने समेत अन्य से जुड़े कुल 22 आवेदन आये जिन्हें उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को अग्रसरित करते हुए जल्द से जल्द उसका निष्पादन करने का निर्देश दिया।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play