मझिआंव: गढवा प्रखंड क्षेत्र में चल रहे विभिन्न प्रकार के विकास योजनाओं का अनुमंडल पदाधिकारी प्रदीप कुमार ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने करमडीह पंचायत एवं बोदरा पंचायत में लगा बागवानी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि क्षेत्र में विकास को लेकर सरकार के द्वारा विभिन्न प्रकार की विकास योजनाएं चलाई जा रही है। हालांकि कोविड-19 को लेकर हुए लॉकडाउन के दौरान क्षेत्र से पलायन मजदूरों की वापसी हो गई है। सरकार की कोशिश है कि सभी मजदूरों को प्रखंड क्षेत्र के अंदर ही काम दें। ताकि मजदूरों को प्रखंड में काम मिलने व अन्य प्रदेशों में पलायन के साथ ही कोविड-19 वायरस के सर्किल को तोड़कर उस पर अंकुश लगाया जा सके।
इसके लिए सरकार के द्वारा विभिन्न प्रकार की विकास योजनाएं धरातल पर लाने का प्रयास किया जा रहा है। सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करते हुए प्रखंड के सभी मजदूरों को प्रखंड के अंदर ही काम दिया जाएगा।
इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी अमरेन डांग, कल्याण विकास पदाधिकारी राजगीर कुमार, वसीम अंसारी आदि उपस्थित थे।