भंडरिया : प्रखंड मुख्यालय स्थित देवी मंडप के समीप सोमवार को झारखंड सरकार ग्रामीण विकास विभाग झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी के माध्यम से शिव गुरु महिला स्वयं सहायता समूह के नाम से ग्राहक सेवा केंद्र खोला गया। जिसका उद्घाटन जेएसएलपीएस के एफ आई मनीषा कुमारी के द्वारा फीता काटकर की गई।
मौके पर उपस्थित लोगों को जानकारी देते हुए मनीषा कुमारी ने कहा कि 10 साल से ऊपर सभी लोगों का खाता इस ग्राहक सेवा केन्द्र में खुलेगा। गांव के लोगों को बैंकिंग सेवा के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। वहीं स्वयं सहायता समूह के महिलाओं का लेन देन, लोन, ज्वाइंट अकाउंट सहित सभी तरह के बैंकिंग कार्य का प्रावधान है।आईपीआरपी सुनिता देवी, सीसी ललिता देवी, एडमिन अनिल कुमार, वाईपी विपुल बा, सखी शारदा देवी, प्रवंता देवी आदि उपस्थित थे।