बंशीधर नगर : युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय भारत सरकार की स्वायत्तशासी संस्था नेहरू युवा केंद्र गढ़वा के तत्वाधान में मंगलवार को प्रखण्ड के पाल्हे कला ग्राम में "कैच द रेन" अभियान के तहत पोस्टर के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक किया गया।
इस संबंध में केंद्र के राष्ट्रीय स्वयंसेवक अभिषेक कुमार चौबे ने बताया कि नेहरू युवा केंद्र गढ़वा के द्वारा भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के सहयोग से यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पानी जीवन के लिए सबसे प्राथमिक जरूरत है। इसीलिए पानी जैसे अमूल्य स्त्रोत को बचाना जरूरी है। जल संरक्षण का अर्थ पानी बर्बादी तथा प्रदूषण को रोकने से है। जल संरक्षण एक अनिवार्य आवश्यकता है, क्योंकि वर्षाजल हर समय उपलब्ध नहीं रहता है।
अतः पानी की कमी को पूरा करने के लिये पानी का संरक्षण आवश्यक है।
इस अवसर पर बिरसा मुंडा युवा मंडल के अध्यक्ष राजीव रंजन पासवान, सत्येंद्र ठाकुर, विकास कुमार सहित युवा मंडल के सदस्य उपस्थित थे।