whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27278704
Loading...


लहराहा में खर्च हुए करोड़ों रुपए, बावजुद ना सड़क है ना बिजली

location_on भवनाथपुर access_time 02-Mar-21, 02:42 PM visibility 648
Share



लहराहा में खर्च हुए करोड़ों रुपए, बावजुद ना सड़क है ना बिजली


पूनम चौबे check_circle
संवाददाता



भवनाथपुर : प्रखंड के अरसली उत्तरी पंचायत का आदिम जनजाति बहुल टोला लहराहा में आजादी के 73 वर्ष व पंचायती राज्य के दस वर्ष बीतने के बावजूद विकास से कोसों दूर है। गांव में सरकारी योजनाओं में तो लाखों खर्च उक्त टोला में किया गया, परंतु समुचित लाभ वहाँ के लोगों को नहीं मिला। अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उक्त गांव में जाने के लिए एक कच्ची सड़क का निर्माण मनरेगा योजना से बीते वर्ष 2019 से चल रहा है, परंतु तीन वर्ष बीतने के बावजूद मुख्य सड़क आज तक अधूरा है। जिसके कारण बीमारी या अन्य आवश्यक कार्य से आने जाने के लिए साइकिल व डोली ही सहारा है। सरकारी योजनाओं की बात करें तो गांव में वर्ष 2016 में विधायक भानु प्रताप शाही के द्वारा ट्रांसफार्मर का उदघाटन किया गया था, परंतु नौ माह में ही ट्रांसफार्मर खराब हो गई।
ग्रामीणों के द्वारा सूचना के बावजूद अभी तक खराब पड़ा है।चार हैंड पम्प में दो खराब है। गांव में बने दो वर्ष पूर्व लाखों रु की लागत से ग्रामीण सुविधा केंद्र भवन हाथी का दांत साबित हो रहा है। इन दस वर्षों में तो मनरेगा व अन्य मद से दर्जनों सरकारी योजना कार्यान्वित हुई, मगर सभी अनुपयोगी ही साबित हो रही है। ग्रामीण रामप्रीत कोरवाज़ अनुज कोरवा, सुरेंद्र, अमरिका, बरती देवी, सुबचनी देवी, परिखा, महेंद्र, रेखा देवी, गणेश, शांति देवी, सविता देवी, मोहन कोरवा ने बताया कि हमलोग गांव के मुखिया, व विधायक भानु प्रताप शाही सहित कई अन्य जनप्रतिनिधियों से सड़क निर्माण का मांग रखा पर। अभी तक लाखों रु खर्च होने के बावजूद सड़क से महरूम हैं।
गांव में कोई स्वास्थ सुविधा, आंगन बाड़ीज़ पेयजल, मनरेगा योजना, कृषि लोन का लाभ नहीं मिला है। महिला रोजगार से जुड़ कर विकाश करना चाहती हैं, परंतु कोई भी अधिकारी पदाधिकारी या जनप्रतिनधियों का सहयोग हमलोगों को प्राप्त नहीं हो पाया। गांव में 90 प्रतिशत लोग अभी भी अशिक्षित हैं, जिसके कारण विकाश से हम सब कोसों दूर हैं। बताते चलें की भवनाथपुर प्रखंड मुख्यालय से 8 किलोमीटर दूरी पर सेल के आवासीय परिसर होते उक्त टोले में लगभग 40 घरों की 250 आबादी के आदिम जनजाति के लोग निवास करते हैं, जिनकी आजीविका जंगल से सूखी लकड़ी व दातुन बेचकर अपना परिवार का भरण पोषण करते आ रहे हैं।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play