पलामू : मोहम्मद गंज पुलिस ने भीम चूल्हा रेलवे टनल के पास पहाड़ से एक अज्ञात शव वरामद किया है। शव देखने से प्रतीत होता है कि शव दो तीन दिन पहले का है। पुलिस ने शव की पहचान आस-पास के ग्रामीणों से करना चाहा, किन्तु किसी ने पहचान नहीं किया।
मोहम्मद गंज पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोष्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस इस मामले की छान-बिन में जुट गई है। शव पर किसी तरह का निशान नहीं है।
मौके पर डीएसपी पूज्य प्रकाश, पुलिस इंस्पेक्टर संजय टोप्पो, मोहम्मद गंज थाना प्रभारी अमित कुमार सोनी मौजूद थे।