सगमा : धुरकी थाना क्षेत्र के सगमा प्रखंड अंतर्गत बीरबल गांव के चिलरी पहाड़ के सामने लगभग तीस किसानों का 30 एकड़ में लगी उन्नत अरहर की खेती जलकर खाक हो गयी।
गांव के किसान बैजनाथ यादव, कृष्णा यादव, राजमणी यादव, अखिलेश विश्वकर्मा, लल्लु यादव बसरूदीन अंसारी, ऐनुल, मनोज यादव, अलमुद्दीन, कलामुद्दीन समेत कई किसानो ने बताया कि अरहर की खेती में सोमवार की रात्रि में अरहर के खेती में आग लगी और अरहर की खेती जलकर राख हो गया।
आग लगने की घटना के संबंध मे पिड़ित किसान ने बताया की मै अपने खेत मे उत्रत किस्म का अरहर की बोआई किया था। और काफी मेहनत से फसल को बचाया गया था, जिसके उपजे फसल से किसान को काफी अपेक्षाए थी। पिड़ित किसान ने कहा की आग लग जाने से पुरी फसल बर्बाद हो चुकी है, और सभी किसानों ने बताया की अरहर की खेत मे कैसे आग लगी इसका कोई जानकारी नही है।
वैसे किसानों कहना है कि अज्ञात लोगों के द्वारा अरहर के खेत में आग लगया गया है। वहीं अगलगी की घटना से किसानों के घर के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है।
अगलगी की घटना की जानकारी मिलते ही विधायक प्रतिनिधि धर्मजीत यादव, भाजपा मंडल संयोजक पारसनाथ यादव घटना स्थल पर पहुंच कर जायजा लिया और सभी किसानों से मुलाकात कर अंचलाधिकारी को आवेदन देकर अरहर की खेती जलकर खाक हो चुके फसलों के मुआवजा दिलवाने के आश्वासन दिया।