भवनाथपुर : सोमवार को प्रखंड अंतर्गत मकरी बरवाबन्ध आंगनबाड़ी बगही में शिविर लगाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के कर्मियों द्वारा 650 लोगों के बीच मेडिकेटेड मच्छरदानी का वितरण किया गया।
मच्छरदानी वितरण के मौके पर कर्मियों ने लोगों से कहा कि यह मेडिकेटेड मच्छरदानी है, जिसका आप उपयोग सोने हर हाल में करें। इसे नियमित लगाकर सोने से जहां मच्छर नहीं काटेंगे, वहीं मलेरिया जैसी बीमारियों से बचाव होगी।
मौके पर एमपीडब्ल्यू विद्यानंद प्रजापति, गुप्तेश्वर प्रसाद, उपेंद्र साह सहित मकरी पंचायत की सहिया उपस्थित थे।