whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27277729
Loading...


सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक को दी गई भावभीनी विदाई

location_on मेराल access_time 01-Mar-21, 07:06 PM visibility 649
Share



सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक को दी गई भावभीनी विदाई


यासीन अंसारी check_circle
संवाददाता



मेराल : मेराल प्रखंड के राजकीय मध्य विद्यालय हासनदाग में सोमवार को प्रधानाध्यापक राजनाथ दुबे को सेवानिवृत्त होने पर विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिस का संचालन पारा शिक्षक शैलेंद्र चौबे कर रहे थे।विदाई सम्मान समारोह का शुरुआत प्रभार प्रधानाध्यापक पंकज तिवारी ने फूल माला एवं बुके देकर कर किया। इसके बाद विद्यालय के छात्राओं ने स्वागत गीत गाकर समारोह में समा बांधने का काम किया। इस अवसर पर विदाई समारोह को संबोधित करते हुए प्रभार प्रधानाध्यापक पंकज तिवारी ने कहा की जिनके लिए विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया है, वह हम सबके बीच सच्चे मार्गदर्शक के रुप में रहे। और उन्होंने इस विद्यालय में 4 साल का सेवा कार्यकाल से हम सभी छात्र छात्रा एवं शिक्षकों के दिल में जो स्थान बनाया इसे भुलाया नहीं जा सकता।
इनके कुशल नेतृत्व कर्मठता के कारण ही जिले में विद्यालय का नाम रोशन हुआ। उन्होंने श्री दुबे के स्वस्थ जीवन की कामना किया। स्थानीय मुखिया दुखन चौधरी ने भी कहा कि सेवानिवृत्त एक सरकारी प्रक्रिया है। इसके तहत सरकारी सेवा में रहने वाले लोग एक दिन सेवानिवृत्त होते ही हैं। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त होने के बाद सामाजिक दायित्व बढ़ जाता है। साथ ही उन्होंने श्री दुबे को दीर्घायु एवं सुखमय जीवन की कामना किया। सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक राजनाथ दुबे ने नम्रता पूर्वक कहा कि इस विद्यालय में 4 साल कब गुजर गए पता ही नहीं चला। विद्यालय के सभी शिक्षक एवं स्कूल के बच्चों अभिभावक से गहरी लगाव का जिक्र करते हुए भावुक हो गए।
विदाई सह सम्मान समारोह में विद्यालय के सरकारी व पारा शिक्षक एवं दूसरे विद्यालय से आए हुए प्रधानाध्यापक सहित ने भी श्री दुबे के कार्यकाल पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अंत में बच्चे अभिभावक एवं शिक्षक सहित सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक श्री दुबे को शॉल बुके देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर शिक्षक सहित स्कूल के छात्र छात्राएं उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play