गढ़वा : प्रांतीय यादव महासभा जिला गढ़वा के द्वारा 28 फरवरी 2021 को जिले के पांच प्रखंडों में बैठक के लिए तिथि निर्धारित किया गया था जिसके आलोक में आज सभी पांचों प्रखंड मे बैठक किया गया, उसमें मझिआंव प्रखंड बरडीहा, कांडी, चिनिया, और गढ़वा प्रखंड का नाम शामिल है। सभी प्रखंडों में बैठक के दौरान प्रांतीय यादव महासभा के जिला अध्यक्ष कृष्णा प्रसाद यादव के द्वारा जिले में चलाए जा रहे सदस्यता अभियान को लेकर जानकारी दी गई तथा प्रांतीय यादव महासभा गढ़वा का जो उद्देश्य है जैसे अशिक्षा, अंधविश्वास, आपसी विवाद को दूर करने हेतु सभी यादव बंधुओं को सुझाव दिया गया।
मौके पर प्रांतीय यादव महासभा के महासचिव बालमुकुंद यादव, सचिव सत्येंद्र कुमार यादव, सचिव सत्येंद्र प्रसाद यादव (बेलवादमर), संरक्षक सूर्यनारायण यादव, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रामजी यादव, मीडिया प्रभारी संजय कुमार यादव, प्रदेश कार्यकारिणी समिति के सदस्य मुंशी यादव, सतवंत कुमार यादव, ₹युवराज यादव, गढ़वा प्रखंड अध्यक्ष रविंद्र प्रसाद यादव, मझिआंव प्रखंड अध्यक्ष विनोद कुमार यादव, कांडी प्रखंड अध्यक्ष जगदीश प्रसाद यादव, बरडीहा प्रखंड अध्यक्ष देवेंद्र कुमार यादव, चिनिया प्रखंड अध्यक्ष मुखलाल यादव, बलवंत यादव, दयानंद यादव, विनय यादव सहित काफी संख्या में यादव बंधु उपस्थित थे।