गढ़वा : नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नं 18 में नाली का निर्माण नहीं होने से आने जाने वालों को भारी परेशानी हो रही है।
नगर परिषद लाख दावे कर ले विकास का लेकिन विकास अभी भी नगर परिषद वार्ड नंबर 18 ग्रामीण बैंक टंडवा के सामने कोसों दूर है। मेन रोड में नाली का निर्माण नहीं होने से घर का गंदा पानी एक जगह जाम होने से मलेरिया फैलने का डर लगातार वार्ड वासियों को हो रहा है।
उन लोगों का कहना है कि नगर परिषद बने हुए कई वर्ष बीत गए, लेकिन अभी तक नया नाली का निर्माण नहीं हो सका है और कितने दिनों तक हम लोगों को इंतजार करना पड़ेगा, यह तो समय ही बता सकता है।
इस संबंध में जब हमने वार्ड पार्षद से बात करने की कोशिश की तो वार्ड पार्षद मनोज कुमार ने फोन उठाने की जरूरत नहीं समझा।
इस कारण बात नहीं हो सकी। कुछ लोगों ने बताया कि वे अपने निजी काम में अत्यधिक बिजी रहते हैं। वार्ड के विकास पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं देते हैं।