गढ़वा : गढ़वा शहर के सोनपुरवा निवासी हिमांशु रंजन ने थाना प्रभारी गढ़वा को आवेदन देकर आरोप लगाया है कि शनिवार की रात देर रात्रि करीब दो 2:30 बजे एक स्कॉर्पियो तथा डस्टर गाड़ी पर सवार होकर गुड्डू खान, इकबाल खान, शाहरुख खान, पप्पू खान, आसिक खान, ककन खान तथा रोहित उरांव उसके घर पर आए तथा दरवाजा तोड़ने का प्रयास किया जब दरवाजा नहीं टूटा तो गाली गलौज करते हुए दो हवाई फायरिंग किए तथा उसे तथा उसके परिवार को जान मारने की धमकी दिए हैं।
इधर इस मामले में हिमांशु ने बताया कि उक्त घटना से पूर्व स्वागत लाइन होटल के पास वह आया ही था कि रोहित उरांव ने शराब के नशे में उस से उलझ गया और उसके साथ उसी समय नोकझोक हुई थी। इसे लेकर लोगों ने उक्त वारदात को अंजाम दिया है।
उसने पुलिस से जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। इस पूरे घटना की पुष्टि करते हुए पुलिस सूत्रों ने बताया कि इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा है।