बंशीधर नगर : चेचरिया निवासी सेवानिवृत्त आरएमडी सेल कर्मी सह कपड़ा व्यवसायी राकेश रंजन के पिता 72 वर्षीय काशी प्रसाद का निधन शनिवार की देर शाम हृदय गति रुक जाने से आवास पर हो गई। इनका दाह संस्कार रविवार को बांकी नदी के तट पर गोसांईबाग में किया गया। मुखाग्नि पुत्र राकेश रंजन ने दिया।
मौत की सूचना मिलने पर पूर्व मंत्री रामचंद्र केशरी, अशोक कुमार, अनुमंडल विधायक प्रतिनिधि ओमप्रकाश गुप्ता, भाजपा मंडल अध्यक्ष कुमार कनिष्क, युवा जदयू के पूर्व जिला अध्यक्ष रवि प्रकाश बब्लू, कामता प्रसाद, अश्विनी कुमार, सीताराम जायसवाल, अशोक सेठ सहित कई गणमान्य लोग घर पहुंच शव पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर शोकाकुल स्वजनों को ढाढस बंधाया तथा दाह संस्कार में भाग लिया।