बंशीधर नगर : गुलशन आरा पिता इसराफिल अंसारी ग्राम कोंदास थाना व जिला लातेहार ने पुलिस को आवेदन देकर अपने पति पर दूसरी लड़की से शादी करने जाने की शिकायत करते हुए कार्रवाई करने की मांग किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नरही गांव से गुलशन के पति अल्ताफ अंसारी पिता हलीम अंसारी ग्राम रसूरपुर थाना मोहम्मदगंज जिला पलामू को हिरासत में ले लिया है।
इसकी जानकारी देते हुए थाना प्रभारी लाल बिहारी प्रसाद ने बताया कि गुलशन आरा ने महिला थाना लातेहार में अपने पति अल्ताफ अंसारी, ससुर हलीम अंसारी, भैंसूर इस्तखार अंसारी, जेठानी साजदा बीबी, देवर इस्ताक अंसारी व अयूब अंसारी पर दहेज मांगने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराई है।
लातेहार पुलिस ने थाना कांड संख्या 4/21 दिनांक 13 फरवरी 21 को धारा 323, 313, 504, 498 (ए), 34 भादवि एवं 3/4 दहेज अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान कर रही है। अल्ताफ को पुलिस अभिरक्षा में रख इसकी सूचना महिला थाना लातेहार को देकर आरोपित को ले जाने का आग्रह किया गया है। थाना प्रभारी लाल बिहारी प्रसाद ने बताया कि गुलशन आरा के आवेदन के आलोक में थाना क्षेत्र के नरही गांव से हिरासत में लिया गया है। अल्ताफ नरही गांव निवासी शमशेर अंसारी की पुत्री रानी खातून से न्यायालय में शादी कर लियाा है। गुलशन ने बताया कि अल्ताफ नरही गांव की एक लड़की से मेरे रहते शादी करने जा रहा था। बकौल गुलशन मेरे पति, ससुर, भैंसूर, जेठानी व देवर दहेज में दो लाख रुपये मांगते हैं।
नहीं देने पर मारपीट करते हैं। 12 दिसंबर 18 को मारपीट कर मुझे घर से निकाल दिए तब से मैं अपने मायके लातेहार में रहती हूं। गत माह 25 जनवरी को अल्ताफ मायके आए और दो लाख रुपये दहेज की मांग करने लगे। नहीं देने पर मारपीट कर जान मारने की धमकी देकर चले आए और रानी खातून से शादी करने जा रहे हैं।