रमना : प्रखंड मुख्यालय के मानपुर गांव निवासी कृष्णा पाठक के आवास पर सार्वभौम शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासभा की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता रामाधार पाठक व संचालन ब्रजेश मिश्रा ने किया। जिला अध्यक्ष एसएन पाठक उपस्थिति में बैठक में संगठन तथा समाज की बेहतरी के लिए चर्चा किया गया। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मानपुर तथा मानदोहर, के लिए ग्राम अध्यक्ष का चयन किया गया।
विदित हो कि रोहिल्ला व जतपुरा को मानपुर के साथ रखा गया है। उक्त गांव के लोगों ने सर्वसम्मति से सत्येंद्र पाठक को ग्राम अध्यक्ष चुना गया। जबकि मानदोहर के लिए राम आशीष पाठक उर्फ बबलू को ग्राम अध्यक्ष चुना गया।
राम आशीष पाठक एवं सत्येंद्र पाठक ने कहा कि समाज के लोगों ने विश्वास जताते हुए जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका शत-प्रतिशत निर्वहन करने का प्रयास करूंगा।
बैठक में समाज के जिला अध्यक्ष एसएन पाठक, नंदू पाठक, सुनील पाठक, जय राम पाठक, अनुज पाठक अजय पाठक, हेमंत पाठक शशिकांत पाठक श्रवण पाठक, जितेंद्र पाठक संजय पाठक, श्याम वेद पांडे ललित नारायण मिश्र,सतीश पाठक, त्रिपुरारी पांडे, मनोज पाठक, रंजीत पंडित दिवाकांत पाठक, गोपाल स्वरूप कुलमणि सहित मानदोहर, मानपुर, रोहिला व जतपुरा के गांव के सार्वभौम शाक्द्विपीय समाज के सदस्य मौजूद थे।