रमना : एकल अभियान संच बहियार के कार्यकारिणी समिति की बैठक सह मासिक अभ्यास वर्ग पंचायत भवन मडवनियां में संगठन सचिव उमाकांत त्यागी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। आयोजित बैठक में कार्यकारणी समिति में कुछ पदों पर नये लोगों का चयन भी किया गया। जिसमें अजय टाईगर को अध्यक्ष एवं पवन कुमार गुप्ता को समिति के उपाध्यक्ष रूप में चयन किया गया। वहीं उपेंद्र गुप्ता को ग्रामोत्थान योजना का अध्यक्ष बनाया गया। साथ ही एकल विद्यालय के स्तर पर कार्यकारिणी समिति के गठन के लिए अजय टाईगर, पवन गुप्ता, उमाकांत त्यागी, गोपाल पांडेय एवं अर्जून चौधरी को विद्यालय प्रभारी बनाया गया।
इसके पूर्व भारत माता की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
इस अवसर पर अंचल संगठन सचिव सियाराम शरण वर्मा ने कहा कि पंचमुखी शिक्षा के माध्यम से संस्कार, धर्म एवं संस्कृति का विकास करना एकल अभियान विद्यालय का मुख्य उद्देश्य है। देश के 40 हजार गांवों में समाज के सेवा भावना से लोग जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि लगभग 21 वर्ष पूर्व हिंदू संगठन को विकसित करने एवं संस्कार, धर्म और संस्कृति के बारे में लोगों के विचार को जागरूक करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अनुशांगिक इकाई एकल अभियान विद्यालय के शुरुआत की गई। इस एकल अभियान विद्यालय में आचार्यों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। आचार्यों के द्वारा ही लोगों में संस्कार, धर्म व संस्कृति को पूर्ण स्वावलंबन बनने की प्रेरणा को जागृत करने का प्रयास किया जाता है।
वहीं संच संगठन सचिव उमाकांत त्यागी ने कहा कि एकल विद्यालय द्वारा पंचमुखी शिक्षा के तहत बच्चों व समाज के लोगों में धर्म व संस्कृति एवं अच्छें संस्कार के प्रति जागृति लाने महत्वपूर्ण कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में जब मेरा देश महागुरु बनेगा, तो उसमें एकल अभियान विद्यालय की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका होगी। कार्यक्रम में आचार्यों एवं विशिष्ट लोगों को अंग वस्त्र प्रदान करं सम्मानित किया गया।
मौके पर जिला अभियान प्रमुख राजीव यादव, अंचल प्राथमिक शिक्षा प्रमुख असर्फी चौधरी, अंचल कार्यालय प्रमुख रमेश कुमार, व्यास प्रमुख उपेंद्र राय, ज्योति प्रकाश, आचार्या सरिता कुमारी, उषा देवी, सुरेश ठाकुर, शिक्षक बालरुप राम एवं राजकुमार परहिया सहित सभी आचार्य उपस्थित थे।