गढ़वा : झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ जिला इकाई गढ़वा ने राजकीयकृत रामासाहू उच्च विद्यालय गढ़वा के प्रशाल में प्रथम स्थापना दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सदर अनुमण्डल पदाधिकारी मो0 ज़ियाउल अंसारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी उपेन्द्र नारायन, जिला आयुष पदाधिकारी डॉ के0के0यादव, विधायक प्रतिनिधि(शिक्षा)अशर्फ़ी राम, प्राचार्य रेयाज अहमद, एवं रामजी प्रसाद सिंह, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार दुबे, झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ गढ़वा के जिलाध्यक्ष सुशील कुमार आदि उपस्थित थे।
कार्यक्रम का शुभारंभ सभी अतिथियों ने दीपप्रज्वलन के साथ किया। स्वागत भाषण में जिलाध्यक्ष सुशील कुमार ने माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रथम स्थापना दिवस के अवसर पर उपस्थित सभी शिक्षकों एवं पदाधिकारियों/अतिथियों को धन्यवाद दिया और संघ के द्वारा विगत एक वर्ष में किये गए कार्यों की जानकारी दी औए इस वर्ष की कार्ययोजना की भी जानकारी दी।
साथ ही शिक्षकों की कई ज्वलंत समस्याओं पर प्रकाश डाला। सदर अनुमण्डल पदाधिकारी से जिलाध्यक्ष ने संघ भवन निर्माण हेतु जमीन देने का आग्रह किया। जिला शिक्षा पदाधिकारी से शिक्षकों की सभी प्रकार के समस्याओं के निपटारा का आश्वासन दिया।
मंच संचालन शिक्षक अरिन्दम विश्वास, सत्येंद्र राम ने किया और धन्यवाद ज्ञापन जिलासचिव नागेंद्र चौधरी ने किया।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपाध्यक्ष डॉ कृष्ण कुमार यादव, ओम कृष्णम, रिंकू कुमार पासवान, शिल्पी कुमारी, आदित्य प्रसाद गुप्ता, जगरनाथ राम, अरविंद कुमार, नियाजुद्दीन अंसारी, प्रदीप सिंह, आशुतोष झा, हरिनाथ सिंह शिक्षक उपस्थित रहे।