whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27270155
Loading...


मानस महायज्ञ को ले निकली विराट कलश यात्रा

location_on कांडी access_time 28-Feb-21, 06:17 PM visibility 709
Share



मानस महायज्ञ को ले निकली विराट कलश यात्रा


साकेत मिश्रा check_circle
संवाददाता



समिति के बैनर तले आम जनों के यज्ञ में विराट कलश यात्रा संपन्न दस हजार कलश यात्रियों ने लिया भाग महामंडलेश्वर ने कलश यात्रा की की अध्यक्षता कांडी : मां सतबहिनी झरना तीर्थ एवं पर्यटन स्थल विकास समिति के बैनर तले आम जनों के द्वारा आयोजित 20 वें मानस महायज्ञ की विराट कलश यात्रा संपन्न हुई। रविवार को संपन्न कलश यात्रा में 10,000 कलश यात्रियों ने भाग लिया। पर्यटन स्थल सतबहिनी झरना तीर्थ में आम जनों के द्वारा 20वें मानस महायज्ञ का आयोजन किया गया है। महायज्ञ के प्रथम कार्यक्रम के रूप में रविवार को सतबहिनी की स्थापित परंपरा के अनुरूप विराट कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें महिलाओं वह पुरुषों को मिलाकर 10,000 कलश यात्रियों ने भाग लिया।
यज्ञाचार्य पंडित श्याम बिहारी वैद्य एवं उनके नेतृत्व में याज्ञिक पुरोहितों की टोली में सबसे पहले भगवती मंदिर में पूजा अर्चना के बाद प्रधान कलशो का संकल्प कराया। इसके बाद पुरोहितों ने सामूहिक रूप से तमाम कलश यात्रियों के कलशों का संकल्प कराया। इसके बाद बाजा गाजा के साथ सैकड़ों गाड़ियों पर सवार होकर कलश यात्री चले। इस दौरान सतबहिनी, खुटहेरिया, तेलिया निजामत, गरदाहा, गोसांग, कोदवडिया, पखनाहा और खरसोता होते कलश यात्री पावन सलिला कोयल एवं बायीं बांकी नदी के संगम पर बजरंगबली मंदिर के निकट पहुंचे। महायज्ञ की अध्यक्षता कर रहे अयोध्या धाम के सिद्ध पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर महंत श्री श्री 1008 श्री प्रेम शंकर दास जी महाराज के नेतृत्व में कलशो में देवी देवता के जयकारा के साथ जल भरा गया।
इससे पहले यज्ञाचार्य एवं याज्ञिक पुरोहितों ने वरुण देवता की पूजा अर्चना कराई। इसके बाद सबसे पहले प्रधान कलशो में अभिमंत्रित जल भरा गया। इसके बाद सभी कलशो में पुरोहितों ने सामूहिक रूप से अभिमंत्रित जल भरवाया। सभी कलशों में अभिमंत्रित जल ले जाकर यज्ञ मंडप में स्थापित किया गया। सभी कलश यात्री प्रसाद लेकर अपने-अपने घर प्रस्थान किया। अगले दिन सुबह में पंचांग पूजन, मंडप प्रवेश, अरणी मंथन एवं अभिनय प्राकट्य के बाद विधिवत श्रीरामचरितमानस महायज्ञ की शुरुआत हो जाएगी। इस दौरान मां सतबहिनी झरना तीर्थ एवं पर्यटन स्थल विकास समिति के अध्यक्ष नरेश सिंह, सचिव पंडित मुरलीधर मिश्र, उपसचिव सुदर्शन तिवारी, उपाध्यक्ष अरुण सिंह, संयोजक प्रिय रंजन सिंहा, अंकेक्षक द्वय नवल किशोर तिवारी और नंदलाल दुबे, शिव प्रसाद गुप्ता, जोगेंद्र दुबे, श्यामाचरण तिवारी, सुदामा सिंह, रमेश तिवारी, सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
पुलिस बल रही मुस्तैद : कांडी थाना प्रभारी नीतीश कुमार के नेतृत्व में पूरी अवधि पुलिस बल मुस्तैद रही। एसआई राहुल,सुमन कुमार शर्मा चार पहिया पर सवार पुलिस बल के साथ दो मोटरसाइकिलके ऊपर पेट्रोलिंग वाहन चल रहा था। जिससे विराट कलश यात्रा में भी पूरी तरह शांति और व्यवस्था बनी रही।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play