whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27269802
Loading...


सतबहिनी झरना तीर्थ पर कलश यात्रा के साथ शतचंडी महायज्ञ शुरू

location_on कांडी access_time 28-Feb-21, 06:13 PM visibility 650
Share



सतबहिनी झरना तीर्थ पर कलश यात्रा के साथ शतचंडी महायज्ञ शुरू


साकेत मिश्रा check_circle
संवाददाता



कांडी : झारखंड राज्य हिंदू धार्मिक न्यास बोर्ड के तत्वाधान में सतबहिनी झरना तीर्थ एवं पर्यटन स्थल पर रविवार को हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नव दिवसीय श्री शतचंडी एवं श्री रामचरितमानस महायज्ञ का कलश यात्रा निकाला गया। इस कलश यात्रा में हजारों की संख्या में कलश  धारियों ने धर्म ध्वजा बाजे गाजे के साथ साथ भक्ति गीत तथा जय श्री राम के उद्घोष के साथ यज्ञ स्थल से पैदल चलकर पंडी नदी के झरने में विद्वान पंडितों द्वारा अभिमंत्रित जल को कलश में भर यज्ञ मंडप पर पहुंच श्रद्धा और भक्ति भावना के साथ कलश को स्थापित कराया गया। प्रवीण सिंह, प्रवेश पाण्डेय, मुन्ना उपाध्याय, कन्हाई उपाध्याय व उषा कुंवर ने 5 प्रधान कलश को यगशाला में स्थापित किये।
इससे पूर्व यज्ञ मंडप में उपस्थित क्षेत्रीय विधायक श्री रामचंद्र चंद्रवंशी ने यज्ञ करता श्री श्री 1008 जगतगुरु रामानुजाचार्य से आशीर्वाद प्राप्त कर सैकड़ों कलश धारियों के बिच पितांबर व चुनरी वितरण किया, साथ ही विश्व हिंदू परिषद के सदस्यों द्वारा अयोध्या से सतबहिनी आई श्री राम रथ को झंडी दिखाकर रवाना किया। मौके पर उपस्थित कलर धारियों के श्रद्धा भक्ति को देखते हुए श्री चंद्रवंशी ने कहा कि सैकड़ों महिला पुरुषों ने निर्जला रहकर कलश उठाया इससे सभी कलशधारिओं में भगवान के प्रति आस्था की झलक दिखाई देती है। उन्होंने कहा कि इस हिंदू न्यास बोर्ड का चहुमुखी विकास के लिए सरकार द्वारा सक्रिय पहल की जा रही है। यह न्यास बोर्ड झारखंड का पहला हिंदू धार्मिक न्यास बोर्ड का पहचान बनेगा।
इस मौके पर जिला प्रतिनिधि भोला चंद्रवंशी, थाना प्रभारी नीतीश कुमार, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष श्रीकांत पांडे मझिआंव नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा देवी, शिवपूजन सिंह, अजय कुमार सिंह, प्रवीण कुमार सिंह, ललित बैठा, नवजादिक मेहता, राणा ऋषिकेश सिंह, जगरनाथ मेहता के अलावा अन्य कई लोग मौजूद थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play