भवनाथपुर : थाना पुलिस के पीएसआई रजंजीत महतो के द्वारा उच्च अधिकारी के निर्देश पर रविवार को लगने वाले साप्ताहिक बाजार के दिन ऑटो चालको के द्वारा आये दिन मनमानी तरिके से गाड़ी आड़े तिरछे सड़क पर खड़ा करने के कारण जाम की परेशानी को देखते हुए आधा दर्जन ऑटो को पकड़ कर थाना में जप्त करते हुए श्री बंशीधर नगर अनुमंडल पदाधिकारी के पास चालान काटा गया।
जानकारी देते हुए थाना प्रभारी सतीश कुमार महतो ने बताया कि पुलिस के द्वारा बार बार चेतावनी के बावजूद ऑटो चालक अपनी मनमानी करते हैं, जिसके कारण आय दिन सड़क जाम से लोगों को परेशानी होती है। पकड़े गए सभी लोगों को चालान के लिए भेज दिया गया है।