गढ़वा : थाना के हूर मध्या में रविदास जयंती मनाने को ले उत्पन्न विवाद से मारपीट में बैजनाथ राम घायल हो गए। इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।।
घटना के संबंध में घायल बैजनाथ राम का पुत्र कुणाल कुमार राम ने बताया कि हम सभी लोग गांव में रविदास जयंती का पूजा महोत्सव मना रहे थे। इसी बीच रात्रि में राम मोहन पासवान आया और बोला कि यह सब तुम लोग क्या कर रहे हो? इसका पूजा मत करो। इसी बात को ले तू-तू, मैं-मैं होते होते मारपीट में बदल गया, जिसमें हमारे पिताजी को माथे पर डंडे से मारपीट की किया गया है। हम लोग उनको सदर अस्पताल में लाए हैं, जहां उनका इलाज चल रहा है।