गढ़वा : मझिआंव थाना क्षेत्र के मझिगांव में चचेरे भाई ने लाठी डंडे से मार पीट कर बहन को घायल कर दिया है। जिसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार राजकुमार यादव की पुत्री प्रतिमा देवी 15 दिनों से फैमिली प्लैनिंग ऑपरेशन कराने की वजह से अपने पिता के यहां रह रही है। शनिवार को अपने बच्चे को ले चचेरा भाई से कुछ विवाद उत्पन्न हो गया। तभी उसका भाई धर्मेंद्र यादव उर्फ भोला यादव ने अपनी चचेरी बहन को लाठी-डंडे से पीटकर घायल कर दिया। जिसे प्राथमिक उपचार मझिआंव के बाद बेहतर उपचार के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।