पलामू : थाना क्षेत्र के दारुडीह निवासी रोहित सिंह एवम उनकी पत्नी सरोज देवी को उसी गांव के सकेन्द्र सिंह, बालकेश सिंह वैगरह ने अपने परिजनों के साथ मिलकर पिट पिट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
ग्रामीणों के मुताबिक रोहित सिंह का परिवार गरीब है और सैटरिंग सरिया का काम कर परिवार का भरण पोषण करता है। बालकेश सिंह का परिवार इस परिवार को हमेशा मारपीट कर दबाता रहता है। विवाद का कारण सैटरिंग का पटरा गायब होने पर अपनी पत्नी सरोज देवी से पूछ ताछ करना है। सरोज ने पटरा गायब होने पर अपनी अनभिज्ञता जाहिर करते हुवे पूछ ताछ करने की बात कही।पूछताछ पर ही विवाद बढ़ा और अपने परिजनों के साथ मिलकर बालकेश ने रोहित को पीटने लगा, बीच बचाव करने आई रोहित की पत्नी सरोज को भी बुरी तरह पिटाई कर दिया।
घायल सरोज को लेस्लीगंज पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेस्लीगंज में इलाज के लिए भर्ती कराया, डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज हेतु मेडिकल कालेज डालटनगंज भेज दिया।