बंशीधर नगर : प्रखण्ड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी कमल किशोर राणा के सेवानिवृत्त होने पर रविवार को एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा द्वारा उत्क्रमित मध्य विद्यालय रक्सा में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। विदाई सह सम्मान समारोह का शुभारंभ सेवानिवृत बीईईओ को पुष्पगुच्छ, बाबा बंशीधर की तस्वीर देकर व माला पहनाकर किया गया।
विदाई सह सम्मान समारोह को सम्बोधित करते हुए पारा शिक्षक संघ के प्रखण्ड अध्यक्ष भूपेन्द्र प्रताप देव ने कहा कि सेवा निवृति एक सरकारी प्रक्रिया है। सरकारी सेवा में रहने वाले लोगो को एक दिन सेवा निवृत्त होना ही पड़ता है। उन्होंने कहा कि हमारे बीच से ऐसे पदाधिकारी के जाने का दुख तो है।
उन्होंने कहा कि हम पारा शिक्षकों के लिए इन्होंने एक अच्छे अभिभावक की भूमिका निभाया है। उन्होंने इनके दीर्घायु होने व स्वस्थ्य जीवन की कामना किया।
संघ के सचिव हृदया प्रसाद गुप्ता ने कहा कि ऐसे पदाधिकारी के यहां से जाने का दुख हम सबो को है। इन्होंने अपने कार्यकाल में हम पारा शिक्षकों को हर कार्य मे काफी सहयोग किया। हम सब इनके आभारी है। हमसभी पारा शिक्षक इनके दीर्घायु होने व स्वस्थ जीवन की कामना करते है।गोविन्द सिंह ने बीईईओ के कार्यो की सराहना करते हुए दीर्घायु होने की कामना किया।
सेवानिवृत शिक्षक पारसनाथ सिन्हा ने कहा कि ये एक ऐसे पदाधिकारी हैं, जो बहुत ही कम समय मे सबके दिलों में अपना जगह बना लिया।
शिक्षक रामलला मिश्र ने कहा कि इनसे हम सबो को काफी कुछ सीखने को मिला है।
इन्होंने हमेशा हम सबो का सकारात्मक मार्गदर्शन किया है। हम इनके स्वस्थ जीवन की कामना करते है।
सेवा निवृत्त शिक्षक शोभनाथ प्रसाद ने कहा कि हमने पूरे सेवाकाल में ऐसे पदाधिकारी को नही देखा है। इन्होंने हमेशा आगे बढ़कर सबका सहयोग किया है। उन्होंने इनके दीर्घायु होने की कामना किया। कार्यक्रम कोपारा शिक्षक केदारनाथ मिश्र व उस्मान अंसारी ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर पारा शिक्षक शिवकेश्वर निराला ने-खेलब त बिगड़ जइब, पढ़ब त बन जइब, अनूप विश्वकर्मा ने अँखियों से आंसू बरसे, तथा मध्य विद्यालय रक्सा की अनिशा कुमारी, वैष्णवी कुमारी, स्मिता कुमारी, नैंसी, सुषमा, नंदनी, सुप्रिया, चांदनी, अनिशा, निशा ने एक से बढ़कर एक नृत्य या गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम में समा बांध दिया।
सेवा निवृत्त हुए बीईईओ कमल किशोर राणा ने कहा कि हम शिक्षकों का सम्मान करते है। यहां के शिक्षकों ने जो सहयोग किया व सम्मान दिया उसे भुलाया नही जा सकता है। उन्होंने कहा कि प्रारम्भ से ही हम पारा शिक्षकों का सम्मान करते है।यहाँ से जाने का दुख हमे भी है। हम पारा शिक्षकों की समस्याओं को अच्छी तरह जानते हैं।
कार्यक्रम के अंत मे एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा द्वारा शॉल ओढ़ाकर तथा अंगवस्त्र प्रदान कर विदाई दिया गया। समारोह में सेवानिवृत्त पारा शिक्षक महेन्द्र शुक्ल, सेवा निवृत्त शिक्षक शोभनाथ प्रसाद, पारसनाथ सिन्हा को भी शॉल ओढ़ाकर व माला पहनाकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर शिक्षक अविनाश चंद, गोपीचंद चंद्रवंशी, अविनाश कुमार, चंद्रदेव राम, संध्या कुमारी, अनिता कुमारी, प्रियंका कुमारी, सीमा कुमारी, लता सिन्हा, सुधा भारती, रूपेश कुमार, आशीष कुमार, अलीम अंसारी, अरविंद कुमार ठाकुर, ज्ञान प्रकाश, बिनोद महतो, अनूप कुमार ठाकुर, सत्यदेव कुमार, नंदू सिंह, प्रवीण शुक्ल, अखौरी प्रवीण कुमार सिन्हा, सत्येन्द्र कुमार ठाकुर, अनूप श्रीवास्तव, मुनेश्वर मेहता, मौलाना आबिद हुसैन, अफसर खान, बाबूलाल सिंह, राजेश पांडेय, उदय सिन्हा, अनुज यादव, बैजनाथ राम, बिरेन्द्र ठाकुर, अशोक ठाकुर, जाहिद हुसैन सहित बड़ी संख्या में पारा शिक्षक उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन सुशील पांडेय ने किया।