बंशीधर नगर : 2012 बैच के एसडीपीओ प्रमोद कुमार केसरी ने श्री बंशीधर नगर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के रूप में देर शाम योगदान किया। अगले दिन सुबह उन्होंने सभी अनुमंडल के थाना प्रभारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

बैठक के बाद प्रेस वार्ता के दौरान एसडीपीओ प्रमोद कुमार केसरी ने कहा कि विधि व्यवस्था संधारण व अपराध नियंत्रण उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि जिसके लिए वह बैठे हैं, उसका काम होगा। इसके लिए सभी का सहयोग चाहिए। एसडीपीओ ने कहा कि दूरदराज से जनता अपनी समस्या को लेकर बेहिचक उनसे कभी भी मिल सकती है।
उन्होंने अपना मोबाइल नंबर 9572540111 जारी करते हुए कहा कि कोई भी इस नंबर पर कभी भी उनसे संपर्क कर सकता है। वह हमेशा उपलब्ध रहेंगे।
एसडीपीओ ने कहा कि पुलिस और जनता के बीच की दूरी को कम करना उनकी प्राथमिक सूची में है। इसके पूर्व अनुमंडल के सभी थाना प्रभारियों के साथ बैठक कर अपराध नियंत्रण व विधि व्यवस्था संधारण से संबंधित उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश दिया।