whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27265215
Loading...


गढ़वा जिले का एकमात्र नाट्य प्रशिक्षण केंद्र का संचालन पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच के द्वारा करना सराहनीय : डॉ मिश्र

location_on गढ़वा access_time 28-Feb-21, 01:00 PM visibility 657
Share



गढ़वा जिले का एकमात्र नाट्य प्रशिक्षण केंद्र का संचालन पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच के द्वारा करना सराहनीय : डॉ मिश्र


गढ़वा check_circle
संवाददाता



गढ़वा : कला एवं समाज सेवा के प्रति समर्पित संस्था पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच के द्वारा नाट्यशास्त्र के प्रणेता आचार्य भरतमुनि की जयंती के शुभ अवसर पर अपने सोलह वर्ष पूरे होने पर कार्यक्रम का आयोजन गढ़वा क्लासेज में किया गया। "वक्रतुंड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ, निर्विघ्नं कुरुमेदेव सर्व कार्येषु सर्वदा।।" से प्रारम्भ हुए इस आयोजन में उपस्थित जनों के द्वारा नाट्यशास्त्र के प्रणेता आचार्य भरतमुनि के चित्र के समक्ष पुष्पार्चन किया गया। इस अवसर पर विषय प्रवेश कराते हुए पंडित हर्ष द्विवेदी का मंच के निदेशक नीरज श्रीधर 'स्वर्गीय' ने कहा कि सभी लोगों का स्नेह और सहयोग से पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच स्थापना काल से ही कला के विभिन्न आयामों के माध्यम से अपने ध्येय वाक्य "जन जन हों जागरूक बने स्वर्ग यह जग सारा।
रहे न कोई वंचित है शाश्वत संकल्प हमारा।।" को चरितार्थ करने में निरंतर गतिमान है। मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित सेवानिवृत्त आयुष चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. एल. एम. मिश्र ने कहा कि आचार्य भरतमुनि का कृत्य संपूर्ण सृष्टि के लिए अनुकरणीय और वंदनीय है। पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच के द्वारा प्रारंभ किए गए "झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई सम्मान" अत्यंत ही प्रशंसनीय है।यह सम्मान प्रत्येक वर्ष एक ऐसी नारी शक्ति को प्रदान किया जाता है जिनका कृत्य समस्त नारियों के लिए प्रेरणादायक हो। गढ़वा ज़िले में एकमात्र पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच द्वारा चलाए जा रहे नाट्य प्रशिक्षण की नियमित कक्षाओं में भी उत्कृष्ट रूप से नाट्य कला की समस्त बारीकियों को सिखलाया जाना प्रशंसनीय कार्य है।
विशिष्ट अतिथि नगर परिषद गढ़वा के पूर्व उपाध्यक्ष अनिल पांडेय ने कहा कि अपनी रचना और सक्रियता के माध्यम से आचार्य भरतमुनि जी ने जो दिया है वह संपूर्ण विश्व के लिए अद्वितीय है। झारखंड की प्रथम शौर्य चक्र विजेता शहीद आशीष कुमार तिवारी पर उपलब्ध वृत्तचित्र बनाकर पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने उनके प्रति जो श्रद्धांजलि व्यक्त की है वह वास्तव में उत्कृष्ट कार्य है। इस मौके पर विकास कुमार, शिक्षक राजेश कुमार मिश्र, डॉक्टर शंभू कुमार तिवारी, अरविंद कुमार तिवारी ने भी अपने विचार व्यक्त किए जब भी ज्योतिषी श्याम नारायण पाण्डेय ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस आयोजन में रंगकर्मी शुभेन्द्र द्विवेदी, विजय शर्मा आदि उपस्थित थे कार्यक्रम का समापन "सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामया सर्वे भद्राणि पश्यन्तु मा कश्चिद्दुखभागभवेत्।
। ऊँ शान्तिः शान्तिः शांतिः।।।" के साथ हुआ।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play