बंशीधर नगर : प्रखण्ड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी कमल किशोर राणा के सेवा निवृत्त होने पर रविवार को प्रखण्ड संसाधन केंद्र अधौरा में प्रखण्ड संसाधन केंद्र कर्मियों द्वारा विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर प्रखण्ड कार्यक्रम पदाधिकारी तहमीना प्रवीण ने कहा कि प्रखण्ड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी के साथ काम करने का अनुभव सुखद रहा। ये हमेशा सभी कर्मियों के साथ मित्रवत व्यवहार करते तथा एक अभिभावक के रूप में मार्गदर्शन करते रहे। उन्होंने इनके स्वस्थ्य व दीर्घायु होने की कामना किया। सीआरपी संजय कुमार सिंह ने कहा कि इनके मार्गदर्शन में काम करने का अवसर मिला। बीईईओ साहब हमेशा एक अभिभावक की तरह सबका मार्गदर्शन करते रहे।
उन्होंने इनके दीर्घायु व सुखमय जीवन की कामना किया।
इस अवसर पर लेखपाल चंदन कुमार, बीआरपी प्रकाश कुमार सिंह, सीआरपी प्रशांत कुमार देव, अजय कुमार, शक्तिदास सिन्हा, शोभा पांडेय, बिरेन्द्र प्रजापति, शिक्षक रामलला मिश्र सहित अन्य उपस्थित थे।