बंशीधर नगर : प्रखण्ड के बम्बा ग्राम में शनिवार की शाम डॉ भीम राव अम्बेडकर क्लब के तत्त्वाधान में प्रदीप कुमार के आवास के निकट संत शिरोमणि रविदास जी की 644वी जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कांग्रेस नेता मानिक राम,जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष व समाजसेवी रविप्रकाश उर्फ बबलू ने संत शिरोमणि रविदास व बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता मानिक राम ने संत शिरोमणि रविदास की जीवनी पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संत रविदास छुआछूत के विरोधी थे। वे मानवधर्मी संत कवि थे।उन्होंने परमात्मा की जानकारी समस्त मानव समाज को दी।
संत शिरोमणि रविदास ने कर्म करते हुए माया का परित्याग किया।
जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष रवि प्रकाश उर्फ बबलू ने गुरु की वाणी को व्यवहारिक जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया। उन्होंने संत शिरोमणि रविदास द्वारा मानव उत्थान के लिए किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि समाज का नैतिक पतन हो रहा है। जय राम ने उपस्थित लोगों से संत शिरोमणि के बताए मार्गो पर चलने का आहवाहन किया। उन्होंने कहा कि रविदास द्वारा बताए गए मानव कल्याण के पथ पर चलकर ही समाज का कल्याण संभव है।
मौके पर जय राम, अध्यक्ष जय प्रकाश कुमार, सचिव अरुण कुमार, कोषाध्यक्ष चंदन कुमार,प्रदीप कुमार, सुमंत कुमार, जयदुन राम, विंध्याचल राम, चंद्रिका राम, राजन करेंट, जितेंद कुमार, बनसरोपन तुरीया, विगु राम, रामाधार राम, बेलास राम सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन रूपेश कुमार ने किया।