बिशुनपुरा : एक तरफ जहाँ राज्य सरकार अवैध उत्खनन पर रोकथाम के लिए कड़े कदम उठाने के लिए सख्ती से पालन करने का निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों एवं जिला प्रशासन को दिया है, वहीं गढ़वा जिले के बिशुनपुरा प्रखंड के बाकी नदी के विभिन्न बालू घाटो से प्रत्येक दिन अवैध रूप से लगभग सैकड़ो ट्रेक्टर बालू का उठाव धड़ल्ले से किया जा रहा है।
बताया जाता है कि प्रत्येक दिन अवैध रूप से बालू का उठाव बाकी नदी के दर, संघ्या, जतपुरा, पिपरी, जोगिराल खुर्द, चितरी, टंडवा इत्यादि नदी घाटों से किया जा रहा है। लेकिन शासन प्रशासन मौन है, जो चर्चा का विषय बना हुआ है। बालू माफियाओं द्वारा बिशुनपुरा प्रखंड में 15 सौ से 2 हजार रुपये प्रत्येक ट्रेक्टर बालू विक्री की जा रही है।
वहीं दूसरे प्रखंडों में 25 सौ से 3 हजार रुपये प्रत्येक ट्रेक्टर बालू की विक्री की जा रही है। इसके बावजूद संबंधित विभाग के अधिकारी एवं पुलिस प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं किया जा रहा है।
बालू माफियाओं की डर से कुछ लोगों ने नाम नहीं छापने के नाम पर बताया कि जैसे ही शाम होता है नदियों में ट्रेक्टर बालू उठाव के लिए लग जाते हैं। वहीं पूरी रात अवैध बालू का उठाव करते हैं।
बिशुनपुरा प्रखंड के बाकी नदी घाटों के लिए संबंधित विभाग के पदाधिकारी एवं पुलिस प्रशासन का एक धावा दल टीम गठित था। यह टीम दो महीने पूर्व में गठित हुआ था। इस टीम के जरिये बाकी नदी के विभिन्न घाटों पर छापामारी किया गया था। छापेमारी के दौरान संध्या बाकी नदी बालू घाट पर अवैध उत्खनन कर भारी मात्रा में बालू डम्प पाए जाने पर धावा दल द्वारा प्रथमिकी भी दर्ज करायी गयी थी।
लेकिन संध्या घाट पर प्राथमिकी दर्ज होने के बाद भी बालू माफियाओं द्वारा धड़ल्ले से शाम ढलते ही बालू का उठाव उसी घाट से शुरू हो जाता है। लेकिन फिलहाल यही धावा दल टीम निष्क्रिय साबित हो गया है। वहीं प्रखंड में चल विभिन योजनाओ में बालू सफ्लाई 1 हजार रुपये प्रति ट्रेक्टर किया जारहा है, जबकि दूसरी तरफ प्रधानमंत्री आवास योजना में लाभुकों को 2 हजार रुपये प्रति ट्रेक्टर बालू दिया जारहा है, जिसके कारण आवास लाभुकों का एक मोटी रकम बालू खरीद में लग जारहा है। सरकार द्वारा चल रहे विभिन योजनाओं के पक्कीकरण निर्माण में अवैध बालू सफ्लाई होने से सरकार के राजस्व का बहुत बड़ी छति होरही है।
इस संबंध में पूछे जाने पर बिशुनपुरा बीडीओ सह सीओ जयपाल महतो ने कहा कि छापामारी कर कार्रवाई किया जाएगा।
वहीं इस संबंध में बिशुनपुरा थाना प्रभारी चुनवा उरांव ने कहा कि नदी के विभिन्न घाटों से अवैध बालू उठाव की सूचना सीओ एवं एसडीओ को मेरे तरफ से लगातार दिया गया है।