गढ़वा : जीजा नाबालिग साली को लेकर फरार हो गया। उक्त मामला आज गढ़वा थाना में आया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गढ़वा थाना स्थित भदुमा गांव निवासी राजेन्द्र यादव की पत्नी कलावती देवी ने अपने दामाद मेराल थाना क्षेत्र के ओखरगड़ा निवासी रामकिशन यादव का पुरषोत्तम कुमार पर अपनी नाबालिग लड़की को भगाने का आरोप लगाते हुए गढ़वा थाना में आवेदन दिया है।
आवेदन में कलावती देवी ने लिखा है कि मेरी सबसे छोटी लड़की अपनी बहन का सेवा करने भदुमा गई थी। लेकिन अचानक मेरा दामाद पुरषोत्तम कुमार मेरी लड़की को लेकर फरार हो गया औऱ फ़ोन करके 1 लाख रुपए मांग रहा है, नही देने पर मेरी लड़की से शादी करने की धमकी दे रहा है। महिला ने गढ़वा पुलिस से अपनी लड़की को छुड़ाने की अपील की है।