रमना : श्री बंशीधर नगर के विशुनपुर निवासी 35 वर्षीय मंसूर अंसारी हत्याकांड के खुलासा करने के करीब रमना पुलिस पहुंच चुकी है। गुरुवार को धुरकी थाना क्षेत्र के करवा पहाड़ गांव से ग्रामीणों दो लोगों को पकड़ कर धुरकी पुलिस को सौंप दिया था। मंसूर हत्याकांड का तार इन दोनों से जुड़े रहने के कारण धुरकी पुलिस रमना पुलिस को सपुर्द कर दिया है।
सूत्रों की माने इन दोनों के निशानदेही पर घटना के मास्टर माईड तिसरे आरोपित को भी पुलिस हिरासत में लेकर पुछताझ कर रही है। इसके निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त समान और लुट का पैसा भी बरामद कर लिया गया है। हालांकि जांच प्रभावित नहीं हो इस कारण पुलिस कुछ भी कहने परहेज कर रही है। गौरतलब है कि मंसूर अंसारी अपने ससुराल करवा पहाड़ गांव में रह कर किराना दुकान और सीएसपी केंद्र का संचालन करता था।
17 फरवरी को ग्राहकों के बीच वितरण करने के लिए श्री बंशीधर नगर से पैसा लेकर जा रहे मंसूर की हत्या अपराधियों ने रमना थाना क्षेत्र के बरहिया डैम के समीप जंगल में कर दिया था। इस संबंध में थाना प्रभारी रणविजय सिंह ने कहा कि जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।