whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27256928
Loading...


सतबहिनी झरना तीर्थ पर अधूरे बजरंगबली मंदिर का निर्माण कार्य पूरा कराने का लिया गया निर्णय

location_on कांडी access_time 27-Feb-21, 07:59 PM visibility 648
Share



सतबहिनी झरना तीर्थ पर अधूरे बजरंगबली मंदिर का निर्माण कार्य पूरा कराने का लिया गया निर्णय


साकेत मिश्रा check_circle
संवाददाता



कांडी : प्रखंड स्थित सतबहिनी झरना तीर्थ स्थित बजरंगबली मन्दिर के प्रांगण में शनिवार को बैठक किया गया। झामुमो नेता सतेन्द्र पाण्डेय उर्फ पिंकू पाण्डेय की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में कई जनप्रतिनिधि व ग्रामीण जनता शामिल हुए। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि पिछले कई वर्षों से अधूरा बजरंगबली मंदिर के निर्माण कार्य को पूरा करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।मंदिर के प्रथम तल्ला के साथ 151 फिट ऊंचा गुम्बद का निर्माण करने का भी निर्णय लिया गया। बजरंग बली मंदिर के ऊपरी तल्ला व नीचे में भी कमरे का निर्माण किया जायेगा।बैठक की अध्यक्षता कर रहे झामुमो नेता पिंकू पाण्डेय ने कहा कि सतबहिनी झरना तीर्थ में लोग मंदिर व मुर्दा पर राजनीति नही करें।
इस स्थल के विकास के बारे में सोंचे। बैठक में मंदिर निर्माण संचालन समिति का भी गठन किया गया।यह समिति मंदिर निर्माण के लिए सहयोग राशि के लिए अभियान चलाकर चंदा संग्रह करेगी। बजरंगबली मंदिर निर्माण के लिए 15 सदस्यीय गठित कमिटी में संरक्षक सतेन्द्र पाण्डेय उर्फ पिंकू पाण्डेय, अध्यक्ष सूर्यदेव पाल,सचिव मोती पाल, कोषाध्यक्ष सतेन्द्र साव का चयन किया गया।साथ ही सदस्यों में हसन रजवार, राजेश कुमार,राजन कुमार, अशोक प्रसाद, ऊदल राम, प्रमोद राम, प्रदीप प्रजापति, संतोष कुमार, अमरेन्द्र कुमार, लल्लू मेहता, मनोज ठाकुर, राणा कमला सिंह को सदस्य बनाया गया। मौके पर प्रभु दयाल पाण्डेय, लक्की राज, निरंजन कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play