धुरकी : प्रखंड के धोबनी गांव मे आयोजित नौ दिवसीय महा विष्णु यज्ञ का समापन शनिवार को भंडारे का आयोजन कर व अखंड कीर्तन के साथ किया गया। इस दौरान यज्ञ के अंतिम दिन यज्ञ शाला की पचकरमा करने को लेकर काफी संख्या मे भक्तों ने हिस्सा लिया।
इस दौरान यज्ञाचार्य योग गुरु योगी जी महाराज ने बताया की गांव मे यज्ञ होने से जाहां गांव का वातावरण शुद्ध होता है वहीं लोगों को अपने धर्म के प्रती मन मे लगाव उत्पन्न होती है लोग विचलित नही होते हैं। यज्ञ करने की प्रथा आदि काल से है उसी के अनुश्रवण कर इस कलयुग मे यज्ञ किया जा रहा है। इस युग मे लोगों को अपने धर्म के प्रति लगाव नही रखने से ही गांव मे विसंगति पैदा हो रही है। इससे बचने बचाने को लेकर ही गांव गांव मे इस तरह का यज्ञ कर लोगों को जागरूक करने का माध्यम बनाया जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि इस यज्ञ को सफल संचालन करने हेतु गांव मे 25 सदसिय कमेटी बनाई गई थी जिसका अध्यक्ष जगदीश यादव को बनाया गया था।
वहीं यज्ञ को सफल बनाने को लेकर नरेश यादव, योगेन्द्र यादव, लल्लन यादव, शैलेश यादव, मंगल यादव, बिरेंद्र यादव, जोगेश्वर कोरवा, रेवत यादव आदि गांव के लोगों ने अहम भूमिका निभाई।