गढ़वा : आज सदर अस्पताल में अजीबो गरीब घटना घटी। गढ़वा थाना क्षेत्र के गुर्दी गांव के सदाम अंसारी की पत्नी सैरा बीवी घर से कह कर यह आई थी कि बच्चे का तबीयत खराब है। इन्हें इलाज कराने गढ़वा सदर अस्पताल में ले जा रहे हैं। यहां आने के बाद सैरा बीवी के बड़े बच्चे को टॉयलेट लग जाता है अपने छोटे बच्चे जो कि 2 माह की थी, वह किसी अनजान औरतों देकर उस बड़े बच्चे को देखने चली गई। जब बहुत देर हो गया तो उस अनजान औरतों ने उस बच्चे की मां को खोजबीन करने लगी।
काफी समय बीत जाने के बाद बच्चे को लेकर अस्पताल प्रबंधक के पास गई और बोली कि यह बच्चा किसी औरत ने हमको देकर पता नहीं कहां चली गई काफी देर हो गया नहीं आ रही है। अस्पताल कर्मचारी ने तुरंत सकते में आ गए और घटना की सूचना गढ़वा थाना को दिए।
इसके बाद इसकी सूचना चाइल्डलाइन को दिया गया चाइल्ड लाइन के कर्मी रोमा देवी सहित दो तीन कर्मियों हॉस्पिटल आए और उस बच्ची को लेकर अपने कचहरी ऑफिस चले गए कुछ देर के बाद उस बच्चे का मां और दादा को किसी तरह सूचना मिला तो वापस चाइल्ड लाइन में लेने आए हैं। अभी तक बचा चाइल्डलाइन के प्रबंधक के पास ही है कानूनी प्रक्रिया चल रही है।
बच्चे की मां सैरा बीवी ने बताया कि हमें पता ही नहीं चला कि हम बच्ची को कहां छोड़ कर गए थे। जब हमें बच्चे नहीं मिली तो हम घर चले गए। इस घटना के पीछे क्या कारण हो सकता है, यह तो जांच पड़ताल के बाद ही पता चल सकता है पुलिस मामले की जांच कर रही है।