मेराल : मेराल थाना अंतर्गत संगबरिया स्थित गुरु रविदास आश्रम के प्रांगण में शनिवार को गुरु रविदास मेला का आयोजन कर संत शिरोमणि रविदास जी की 644 वीं जयंती मनाई गई। मेले का उद्घाटन बामसेफ के झारखंड स्टेट कोऑर्डिनेटर अनुसूचित जाति जनजाति कर्मचारी संघ गढ़वा जिला अध्यक्ष रघुराई राम ने गुरु रविदास जी एवं बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं माल्यार्पण कर किया।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए रघुराई राम ने कहा कि गुरु रविदास जी संपूर्ण व्यवस्था परिवर्तन के पक्षधर थे। उन्होंने निर्गुण भक्ति के माध्यम से गैर बराबरी पर आधारित व्यवस्था को मिटाकर समतामूलक समाजिक व्यवस्था का निर्माण के लिए संघर्ष किया।
किसी भी गुरु या महापुरुष की जयंती उनके जीवन और संघर्षों से प्रेरणा लेने के लिए मनाई जाती है। हम लोगों को गुरु रविदास सहित बहुजन समाज में जन्मे सभी गुरुओं और महापुरुषों का भक्त नहीं बल्कि उनका अनुवाई बनना है। उनके आदर्शों पर चलना है और उन्होंने जो रास्ता दिखाया है उस रास्ता को आत्मसात करते हुए सामाजिक बुराइयों को मिटाकर उनके पद चिन्हों पर चलने की जरूरत है। आज दलित शोषित समाज पर सबसे बड़ा पिछड़ेपन का कोई कारण है जो अशिक्षा, नशाखोरी, अंधविश्वास व्यापत है। इसे हर हाल में दूर करना होगा तभी स्वच्छ समाज की कल्पना की जा सकती है। इसलिए हम सब उनके बताएं मार्ग पर चलकर समाज को प्रगति दे सकते हैं। और इसके लिए बच्चों को अच्छी तालीम देने की आवश्यकता है।
और उन्होंने अंत में कहां की इस मेले का मकसद बहुजन समाज को सुदूरवर्ती क्षेत्र में जागरूक करना है। इस कार्यक्रम को डाक्टर अनील शाह, वीरेंद्र शाह, शिवनाथ राम, धर्मेंद्र कुमार, भरदूल राम आदि ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सुनील कुमार गौतम, शिक्षक लक्ष्मी राम, भार्दुल राम, रवि कुमार चंदन वनपाल, विनय कुमार, बसपा नेता चंद्रिका सिंह, मतूकी सिंह, मेला कमेटी के अध्यक्ष लालू कुमार भारती, सुदेश्वर राम, मदन राम, संजय कुमार, गणेश राम, उमाशंकर राम, हरि ओम कुमार, उमेश राम, उमेश राम, करण कुमार कौशल, धर्मेंद्र कुमार, नीतीश कुमार, मुखिया सुनीता देवी, रूपा देवी, पूनम देवी सहित बड़ी संख्या में बहुजन समाज के लोग उपस्थित थे।