गढ़वा : बागवान मित्र संघ, गढ़वा का एक प्रतिनिधिमंडल पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर से मिलकर संघ की ओर से एक मांग पत्र सौंपा।
सौंपे गए मांग पत्र में बागवान मित्रों को ₹20000 मानदेय लागू कराने, सभी बागवान मित्रों का सेवा 60 वर्ष सुनिश्चित करने, उद्यान कार्य हेतु टैब उपलब्ध कराने, बागवान मित्रों को डिजीटल परिचय एवं परिचय कार्ड उपलब्ध कराने, फल - फूल और सब्जी का फसल बीमा कराने, बागवान मित्रों के चयन के उद्देश्यों की पूर्ति हेतु नियमित कार्यक्रमों की नियमित रूप रेखा एवं प्रशिक्षण दिलवाने जैसे मांग शामिल है।
मांग पत्र सौंपने में बागवान मित्र संघ के प्रतिनिधि मंडल में मनोज बैठा, अरविंद कुमार सिंह, रामाश्रय राम, शकीला बानो, विनोद कुमार गुप्ता, गौतम बैठा, बिंदु गुप्ता, पप्पू मेहता, उषा रानी, सोनिया देवी, निर्मला कुजुर, रेणुका देवी, सविता कुमारी, कमलेश यादव, मनोरंजन गुप्ता आदि लोग शामिल थे।