बंशीधर नगर : माघ पूर्णिमा के अवसर पर विश्व विख्यात श्री बंशीधर मंदिर मे पूजन अर्चन करने के लिए श्रद्धालुओं की अहले सुबह से ही भीड़ लगी रही। श्री बंशीधर अनुमंडल मुख्यालय के अलावे अन्य राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु बंशीधर मंदिर पूजा अर्चन करने के लिए पहुंचे। बंशीधर सुर्य मंदिर ट्रस्टी के सदस्यों तथा मंदिर सुरक्षा गार्डो द्वारा श्रद्धालुओं को दर्शन में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो इसके लिए व्यवस्था में लगे हुए थे।
इस मौके पर श्री बंशीधर सूर्य मंदिर ट्रस्टी की ओर से महा भंडारा का आयोजन किया गया था। महा भंडारा में भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर ट्रस्टी के अध्यक्ष राजेश प्रताप देव ने बताया कि कोरोना के लेकर पिछले एक वर्ष से बंशीधर मंदिर मैं भंडारा नहीं किया गया था।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक पूर्णिमा के अवसर पर ट्रस्ट की ओर से महा भंडारा का आयोजन किया जाता रहा है।
मौके पर थाना प्रभारी लाल बिहारी प्रसाद, मंदिर समिति के नंदू लाल ,हजारी प्रसाद, सुरेश विश्वकर्मा, सुजीत अग्रवाल, राकेश विश्वकर्मा, वीरेंद्र प्रसाद कमलापुरी, आचार्य सतनारायण मिश्रा, सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।