मेराल : प्रसिद्ध ब्रह्म बाबा देव स्थान खजूरी लगमा में 51 वा विराट मानस महायज्ञ के बाद शनिवार को हर वर्ष की भांति ईस वर्ष भी माघ पूर्णिमा के दिन मेले का आयोजन किया गया। मेले में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ इकट्ठा होने लगी।
यहां दूरदराज झारखंड से सटे सीमावर्ती राज्य उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार से ब्रह्मस्थान के मेले में श्रद्धालु माघ पूर्णिमा के दिन विशेष रूप से कथा सुनने एवं प्रसाद चढ़ाने बड़ी संख्या में उपस्थित होते हैं। मेले में लाखों की भीड़ के साथ संपन्न हुई। श्रद्धालु आस्था के साथ अपनी मन्नते रखते हैं और उनकी यहां हर मन्नते पूरी होती है। मेले को ब्रह्म बाबा ट्रस्ट के द्वारा आकर्षक ढंग से सजाया एवं रचाया जाता है साथ ही मेले में विशेष आकर्षण का केंद्र मौत का कुआं, झूला एवं अन्य खेल प्रदर्शन सामग्री लगाया है जिससे मेले में उपस्थित होने वाले लोग खूब मनोरंजन करते हैं।
आज ही के दिन सायं 7:00 बजे से 9:00 तक श्री ब्रह्म बाबा का अलौकिक शृंगार वैदिक मंत्रोचार के साथ पूजा अर्चना के बाद आरती उतारी जाएगी।