गढ़वा : सहिजना मोड़ स्थित डॉ भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा के समीप गढ़वा जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल डीजल एवं गैस में मूल्य भारी वृद्धि के खिलाफ धरना का आयोजन किया गया।
वृद्धि के खिलाफ केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए अरविंद कुमार तूफानी ने कहा कि ईंधन टैक्स जीवी मोदी सरकार देश की जनता के लिए अभिशाप बन गई है। केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा लगातार पेट्रोलियम मूल्य में वृद्धि के को हम यह कह सकते हैं कि बीजेपी का दूसरा नाम भयंकर जनलूट पार्टी हो गई है 2019 से अब तक लगातार पेट्रोल और डीजल के मूल्यों में लगभग ₹15:50 पैसा के आसपास मूल्य बढ़ गई है इसी प्रकार गैस की कीमतों में भी लगभग 150 रुपए से दो ₹ 200 वृद्धि कर दिया गया है जबकि अंतरराष्ट्रीय मार्केट में पेट्रोलियम मूल्य तय में लगातार कमी के बावजूद केंद्र की यह लुटेरी भाजपा सरकार मुल वृद्धि कर कर गरीबों का कमरतोड़ रही है।
गरीबों का घर रसोई का गैस उनसे दूर होता जा रहा है। ऐसी भाजपा जो झूठी सरकार है इसको आने वाले समय में जनता इस सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेगी।
आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से लगभग सभी वक्ताओं ने भाजपा सरकार के मूल्य वृद्धि के खिलाफ विस्तार से चर्चा किया एवं आम जनमानस को आज का भाजपा सरकार की कथनी और करनी मूल्य वृद्धि किसानों के तीनों काले कानून आसमान छूती महंगाई को बताने का काम किया है। जन मुद्दों पर गढ़वा जिला कांग्रेस कमेटी मूल्य वृद्धि एवं किसानों के हित की लड़ाई लड़ती रहेगी, जब तक की मूल्य वृद्धि एवं कृषि कानून वापस नहीं लिया जाता है।
आज के मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड प्रदेश के उपाध्यक्ष सह पूर्व विधायक राज राजेंद्र प्रताप देव, पूर्व सचिव सुरेंद्र नाथ तिवारी, कार्यकारी अध्यक्ष रामवृक्ष यादव, प्रदेश प्रतिनिधि अलख निरंजन चौबे, पूर्व प्रत्याशी अमृत शुक्ला, ओम करन तिवारी, युवा कांग्रेस के अध्यक्ष प्रभात कुमार दुबे उर्फ बडू दुबे, उपाध्यक्ष मोबिन अंसारी, श्याम बिहारी राम, कामगार सेल के अध्यक्ष उमेश त्रिपाठी, ओबीसी के अध्यक्ष मारुति नंद सोनी, उपाध्यक्ष विकास उपाध्याय, वरिष्ठ कांग्रेसी उदय नारायण तिवारी, चुन्नू दुबे, एनएसयूआई के पीयूष कुमार चौबे, प्रखंड अध्यक्ष गढ़वा योगेंद्र नाथ चौबे, रंका के गजेंद्र चौधरी, बरडीहा शिव प्रसाद गुप्ता, नगर उंटारी प्रखंड अध्यक्ष ईश्वरी चौधरी, कांडी अध्यक्ष जवाहर राम, कांग्रेस के वरिष्ठ साथी मानिक राम, मंसूर अंसारी, राज किशोर प्रसाद, करम ठाकुर, सारनाथ उपाध्याय, मदन सिंह, दिवाकर चौबे, सत्यनारायण यादव, सत्यनारायण सिंह, धीरेंद्र नाथ तिवारी और सभी सैकड़ों साथियों के साथ उपस्थित थे।