भवनाथपुर : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक महिला का सुरक्षित प्रसव के दौरान तीन बच्चे जन्म लेने की चर्चा जोरों पर है। परन्तु महिला के प्रसव के बाद बच्चों की नाजुक स्थिति को देखते हुए एएनएम ने गढ़वा रेफर कर दिया, जहां गढ़वा पहूंचते ही दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि एक बच्चे को डाल्टेनगंज में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
प्राप्त सूचना के अनुसार भवनाथपुर थाना क्षेत्र के बनसानी गांव निवासी पेशे से चालक पप्पू राम की पत्नी उर्मिला देवी 22 वर्ष जिसे पहले से दो लड़की व एक लड़का है शुक्रवार की शाम को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवनाथपुर में लगभग छह बजे शाम को तीन बच्चों को जन्म दिया। जिसमें मात्र एक बच्चे की रोने की आवाज आई।
जिस कारण नर्स ने बच्चे की नाजुक स्थिति को देखते हुए गढ़वा रेफर कर दिया। बच्चों का वजन एक किलो छह सौ था। गढ़वा जाने के क्रम में दो बच्चों की मौत हो गई। एक बच्चा डाल्टेनगंज में भर्ती है।