गढ़वा : अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष कमलेश पाठक ने गढ़वा सदर प्रखंड क्षेत्र के दुबे मरहटिया ग्राम निवासी प्रसिद्ध गायक दयानंद तिवारी को अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा का गढ़वा जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
उक्त जानकारी अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष कमलेश पांडे ने दूरभाष के माध्यम से देते हुए बताया कि गढ़वा जिले में ब्राह्मणों के हित के लिए दयानंद तिवारी को जिला अध्यक्ष बनाया गया है। पूरे गढ़वा जिले में एक अभियान चलाकर समाज के उत्थान के लिए संगठन का विस्तार किया जाएगा।
जबकि नवनियुक्त जिला अध्यक्ष दयानंद तिवारी ने बताया की प्रदेश कमिटी ने जो हम पर विश्वास करके मुझे जिला अध्यक्ष का दायित्व सौंपा है, उस पर मैं पूर्ण रूप से खरा उतरने का प्रयास करूंगा।
गढ़वा जिले के ब्राह्मणों को एकजुट करते हुए समाज को मजबूत बनाने का कार्य करूंगा। उन्होंने कहा कि पूरे गढ़वा जिले में 1 सप्ताह के अंदर सभी प्रखंड में कमेटी का विस्तार किया जाएगा और समाज की हित की रक्षा करते हुए हम सभी कार्य करेंगे साथ ही उन्होंने हर्ष जताते हुए झारखंड प्रदेश कमेटी को धन्यवाद दिया है।