गढ़वा : रामासाहू उच्च विद्यालय स्थित डे बोर्डिंग क्रीडा (कुश्ती) प्रशिक्षण केंद्र इंडोर स्टेडियम में जिला खेल पदाधिकारी तूफान कुमार पोद्दार को कराटे खेल के ग्रैंडमास्टर मास्टर मनोज संशाई के द्वारा बुके और कलम भेंट कर स्वागत किया गया।
मनोज संसाई ने गढ़वा जिले में कराटे खेल की स्थिति को लेकर विस्तृत रूप से जिला खेल पदाधिकारी के साथ चर्चा की और जिले में इस कराटे को और बढाने की गुजारिश की। जिला खेल पदाधिकारी ने मनोज संसाई को आश्वस्त किया कि अन्य खेलों के साथ कराटे खेल को भी जिले में विकसित करने के लिए सामान रूप से अवसर उपलब्ध कराया जाएगा।
इस मौके पर गढ़वा जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष शैलेंद्र पाठक, राइफल संघ के सचिव सत्येंद्र प्रसाद यादव, तीरंदाजी संघ के संयुक्त सचिव धर्मेंद्र कुमार पाल, कोषाध्यक्ष अजय कांत, वेट लिफ्टिंग संघ के सचिव चंद्र बहादुर सिंह, बास्केटबॉल संघ के सचिव किशोर कुणाल पासवान, कुश्ती प्रशिक्षक ललन पहलवान, राष्ट्रीय स्तर के बेहतरीन कुश्ती खिलाड़ी इंद्र बहादुर सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।