बंशीधर नगर : रविदास जयंती के अवसर पर भीम समाज कल्याण समिति के तत्वाधान में श्री बंशीधर मंदिर के निकट से भवनाथपुर मोड़ स्थित हनुमान मंदिर तक जुलूस निकाला गया। जुलूस में शामिल लोग संत शिरोमणि गुरु रविदास अमर रहे बाबा साहब अमर रहे का नारा लगा रहे थे। हनुमान मंदिर से वापस लौट कर जुलूस पुणे बंशीधर मंदिर तक पहुंचा।
जुलूस में परशुराम, नरेंद्र कुमार, हरदोल चंद्रवंशी, अरविंद, रामबचन, रामनंदन राम, सोनू कुमार, कमलेश कुमार, महेंद्र राम सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।