धुरकी : धुरकी पुलिस ने रक्सी गांव में भुमि विवाद को लेकर मारपीट करने के दो आरोपियों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज करने के बाद गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में गढ़वा जेल भेज दिया है। इसकी जानकारी देते हुए पीएसआइ राहूल कुमार ने बताया की रक्सी गांव के नंदकुमार विश्वकर्मा व संजय विश्वकर्मा दोनों सगे भाइयों ने जमीन बंटवारे को लेकर आपस मे मारपीट किया था इसके बाद पुलिस ने दोनों भाइयों के लिखित आवेदन पर काउंटर का एफआइआर दर्ज करने के बाद दोनों सगे भाइयों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।