गढ़वा : गढवा जिले में तकरीबन एक वर्ष से कार्य कर रहे एसडीपीओ बहामन टूटी के गढ़वा जिले से दूसरे जिले में पोस्टिंग होने पर जिले के सभी एसोसिएशन के पुलिसकर्मी व सभी थाना प्रभारी ने मिलकर एक विदाई समारोह का आयोजन किया।
इस मौके पर गढ़वा पुलिस अधीक्षक श्रीकांत एस खोतरे भी मौजूद हुए। उन्होंने उनके कार्यों की तारीफ कर उन्हें आगे भी इस तरह कार्य करने की शुभकामनाएं दिया साथ ही उन्होंने कहा कि इन्होंने जो भी जिले में अपने कार्यकाल के दौरान किया है, वह बहुत ही प्रशंसनीय कार्य है। यह बहुत ही मेहनती और सुलझे हुए एसडीपीओ हैं, जो कभी हुई किसी कार्य को ले जल्दबाजी ना कर गंभीरता पूर्वक उस काम को मुकाम तक पहुंचा दें।
मौके पर पुलिस मेंस एसोसिएशन के अधिकारियों व रंका, मझिआव, कांडी व गढ़वा सदर थाना प्रभारी प्रभारी इस मौके पर उपस्थित हो उन्हें गुलदस्ते दे माला पहनाकर सम्मानित किए और उन्होंने एसडीपीओ बहामान टूटी से हर संभव एक प्रेरणा स्रोत विचार धारा रखने की बात कही, ताकि सभी कर्मियों को उनसे सीखने की एक उम्मीद पूरी हो सके।