केतार : केतार प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत केतार के पुल के समीप पंडा नदी में नहाने के क्रम में पैर फिसल जाने से 45 वर्षीय विनोद राम पिता स्वर्गीय परमेश्वर राम कि 3:00 बजे के करीब डूबने से मृत्यु हो गई।
मृतक के भाई अवधेश राम ने बताया कि दोपहर तीन बजे के 3:00 बजे के करीब पास के पंडा नदी में नहाने गए थे। जिसे उनका पैर फिसल गया और अधिक पानी होने के चलते डूब जाने से उनकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। चलते राहगीरों का जब नजर उन पर पड़ा तो ग्रामीणों के सहयोग से उनका लाश बाहर निकाला गया। मृतक विनोद राम का 3 पुत्र हैं एक पुत्री है पुत्री की शादी मई महीने में होने थी। घटना एकाएक हो जाने से परिवार के सदस्यों का रो रो कर बुरा हाल है।
वहीं घटना की जानकारी पाकर बीडीओ नितेश भास्कर पोस्टमार्टम करने के बाद उचित लाभ दिलाने की बात कही है।
यह घटना की जानकारी पूरे प्रखंड में आग की तरह फैल गई। जानकारी पाकर भाजपा के मंडल अध्यक्ष कन्हाई प्रसाद, जिप सदस्य ज्वाला प्रसाद, विधायक प्रतिनिधि विक्रमा सिंह, हेमंत पाठक, उमेश दुबे, और भी मंडल के सदस्य शोकाकुल परिवार के साथ ढाढस बता रहे थे और मृतक के परिवार को सरकारी लाभ दिल आने की बात कह रहे थे।
मौके पर उपस्थित सुरेश राम, बिंदु राम, जोखों राम, जीतन राम, आदि लोग मौजूद थे।